श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2026। खेत के गेट के पास खड़े एक युवक को गफलत से गाड़ी चलाते हुए एक स्कोर्पियो चालक ने टक्कर मार दी और घायल के पिता ने नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी 50 वर्षीय कुंभाराम पुत्र रेवंतराम मेघवाल ने इसी गांव के रविंद्र पुत्र नरसीराम मेघवाल के खिलाफ लापरवाही व तेजगति से स्कोर्पियो चलाकर खेत के गेट के पास सड़क किनारे खड़े उसके 20 वर्षीय बेटे रतनलाल को टक्कर मार देने का आरोप लगाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गावं की रोही में सरदारशहर रोड पर उसका खेत है। यहीं 21 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे उसका पुत्र रतनलाल खेत गेट के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी आरोपी ने गफलत में वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। मौके पर उसके छोटे भाई सहीराम की पत्नी, जीवणराम व अशोक ने आरोपी को ओलमा दिया तो वह गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की करने लगा और अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। वहीं परिजनों ने घायल युवक को उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। घायल का अभी तक पीबीएम में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामस्वरूप को दी गई है।
खेत के गेट के पास खड़े युवक को स्कोर्पियो ने मारी टक्कर, हुआ गंभीर घायल, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2026। खेत के गेट के पास खड़े एक युवक को गफलत
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2026। खेत के गेट के पास खड़े एक युवक को गफलत
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।