श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। राजस्थानी भाषा की फिल्म ‘धूड़’ (Sandstorm) के प्रमोशन के लिए फिल्म के अभिनेता विवेक पारीक अपनी टीम के साथ मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म के प्रचार के दौरान संत कर्मा बाई छात्रावास के प्रांगण में टीम का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, नगरपालिका अध्यक्ष नारायण कलानी, साहित्यकार श्याम महर्षि, समाजसेवी विमल भाटी, अध्यापक सुशील सेरड़िया, भंवरलाल जाखड़ तथा लैंग्वेज ट्री इंग्लिश स्पोकन क्लासेज के निदेशक राज सर सहित विद्यार्थियों ने साफा एवं माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आयोजक अंकित भामू एवं जयदेव भामूं ने सभी का आभार जताया। अभिनेता कवि अध्यापक के रूप में विवेक पारीक ने विद्यार्थियों से प्रभावी संवाद किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरणीय संदेश देते हुए जो भी करें पूरे मन से करने की बात कही। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से भी विद्यार्थियों सहित श्रोताओं का मन मोह लिया। उनकी साहित्यिक प्रस्तुति और प्रेरक विचारों ने कार्यक्रम को खास बना दिया। फिल्म के प्रमोशन के माध्यम से राजस्थानी भाषा, साहित्य और क्षेत्रीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।

