श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान पर रहने वाला 19 वर्षीय श्रमिक लापता हो गया है। दुकानदार ने पुलिस थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए उसकी तलाश की गुहार लगाई है।
मोमासर बास निवासी 40 वर्षीय अकबर तेली ने पुलिस को बताया कि स्टेशन रोड पर बैंक के पास उसकी रजाई, पथरना बनाने की चौहान रजाई गद्दा सेंटर दुकान स्थित है। कई दिनों से एक मजदूर हनोस खान निवासी वार्ड 12, तलवंडी, भटिंडा मजदूरी करता आ रहा था। हनोस व उसका जीजा दोनों दुकान में ही रहते थे। 12 अक्टूबर 2026 को जब उसने सुबह दुकान खोली तो देखा हनोस अपने जीजा को या उसे कुछ भी बिना बताए कहीं चला गया। हनोस अपने घर भी नहीं पहुंचा और उसका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हैड कांस्टेबल धमेंद्र को जांच दी है।
दुकान पर रहने वाला 19 वर्षीय श्रमिक हुआ लापता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान पर रहने वाला 19
E
Editor
14 अक्टूबर 2026, 07:09 शाम
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। मुख्य बाजार में स्थित एक दुकान पर रहने वाला 19
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।