श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। कस्बे में हाई स्कूल रोड पर स्थित दुकान से अपने घर जा रहें एक युवक को घेर कर मारपीट करने के आरोप में पांच नामजद सहित नौ दस के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
बिग्गाबास निवासी दर्शन मोदी ने प्रकाश सिंधी के साथ श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर समीर, तनवीर, अफरान, रिहान सोहेब, तालीब व अन्य नौ दस युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2 जून की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वह अपनी हाई स्कूल रोड स्थित दुकान मंगल कर घर जा रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसके साथ थाप मुक्कों व रॉड से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंप दी है।
दुकान से घर जा रहें युवक से की मारपीट, पांच नामजद सहित नौ दस युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। कस्बे में हाई स्कूल रोड पर स्थित दुकान से अपने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। कस्बे में हाई स्कूल रोड पर स्थित दुकान से अपने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।