श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। क्षेत्र में डिग्गी में गिर कर डूबने से होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव सांवतसर में बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे अपने खेत में पाईप बदलने के दौरान 38 वर्षीय पूनमचंद पुत्र मोहनलाल बिश्नोई का पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी संध्या बिश्नोई मौके पर पहुंची व एसटीआरएफ टीम की मदद से डिग्गी को तोड़ कर पानी निकाला गया व शव को पानी से निकलवा कर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के बड़े भाई भगवानाराम ने पुलिस को रिपोर्ट दी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच एएसआई आवड़दान करेंगे।
पैर फिसलने से डिग्गी में गिरे युवक की डूबने से हुई मौत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। क्षेत्र में डिग्गी में गिर कर डूबने से होने वाली
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मई 2026। क्षेत्र में डिग्गी में गिर कर डूबने से होने वाली
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।