श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव डेलवां में एक विवाहिता के साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई एवं मामले के जांच अधिकारी रतनलाल ने आरोपी 21 वर्षीय युवक डेलंवा निवासी श्रवणराम पुत्र चुन्नीलाल जाट को गिरफ्तार किया था। एसआई रतनलाल बताया कि आरोपी गत 7 अगस्त को दिनदहाड़े पीडिता के घर में घुसाा एवं उसकी 1.5 साल की बच्ची के सामने ही चाकू दिखा कर दुष्कर्म किया। पीडिता के परिजन खेत गए हुए थे एवं आरोपी ने उसे अकेला देख कर वारदात को अजांम दे दिया। पुलिस ने पीडिता का मेडिकल करवाया एवं बयान दर्ज किए। उसके बाद अनुसंधान करते हुए फरार चल रहे युवक को धर दबोचा है। आरोपी युवक को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव डेलवां में एक विवाहिता के साथ
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव डेलवां में एक विवाहिता के साथ
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।