श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। थाना क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ से एक युवती अपने घर से नगदी व गहने लेकर घर से निकल गई और लौट कर घर नहीं आई। युवती के परेशान परिजनों ने थाने पहुंचकर इसी गांव के एक युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
गांव जैतासर निवासी परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी 20 वर्षीय भतीजी 1 जुलाई को कॉलेज के लिए निकली और लौट कर नहीं आई। युवती मोबाइल साथ लेकर नहीं गई है। परिजनों ने तलाश का प्रयास किया परंतु नाकाम रहें। जब परिजनों ने घर की तलाशी ली तो उसकी दादी की अलमारी से एक लाख दस हजार नगदी, दो जोड़ी सोने के बाले, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल गायब मिले। परिवादी ने बताया कि उसकी भतीजी लापता है तभी से इसी गांव का युवक पृथ्वीराज भी लापता है। परिजनों ने युवक के खिलाफ युवती को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।
नगदी व गहने लेकर घर से निकली युवती नहीं लौटी, गांव के ही युवक पर लगाए परिजनों ने आरोप
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। थाना क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ से एक युवती अपने घर से नगदी
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2026। थाना क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ से एक युवती अपने घर से नगदी
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।