श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2026। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक ने ईलाज के दौरान 10वें दिन अपनी जान गवां दी है और पिता ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
बेनीसर निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र किरोड़ीलाल खटीक ने पुलिस को बताया कि 21 फरवरी 2026 को उनका बेटा मनोज व उसका दोस्त सतपाल गाड़ी में थे और उनके आगे एक डंपर चल रहा था। डंपर चालक द्वारा लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पीछे चल रही गाड़ी डंपर से टकरा गई। दोनों घायलों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। सतपाल को ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और मनोज ने 3 मार्च 2026 को रात करीब 1 बजे दम तोड़ दिया। पिता की रिपोर्ट पर बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र को सौंप दी है।
सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2026। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक ने ईलाज के दौरान
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2026। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक ने ईलाज के दौरान
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।