श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। बीती रात एक ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय एक नौजवान ने अपनी जान गवां दी। दुर्घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है और मोहल्ले भर में मातम पसर गया है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में गोपालसर से जोधासर मार्ग पर रात करीब 10 बजे अचानक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर सवार गोपालसर निवासी 19 वर्षीय राकेश पुत्र गोपालराम कुम्हार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। एएसआई जगदीश प्रसाद मौके पर पहुंचे व शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा अब पुलिस को रिपोर्ट दी जाएगी व पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। बीती रात एक ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय एक नौजवान
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। बीती रात एक ट्रैक्टर पलटने से 19 वर्षीय एक नौजवान
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।