श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 21 सितंबर 2026। सोमवार को महिलाओं ने गाज दशमी का व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुबह महिलाओं ने घर-आंगन में मिट्टी की तलाई बनाकर विधि-विधान से पूजन किया तथा सामूहिक रूप से गाज दशमी की कथा सुनी। व्रत के दौरान महिलाओं ने सामूहिक पूजन के आयोजन किए और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। इसके बाद घर की बड़ी महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तथा उन्हें रुपए, कपड़े आदि भेंट किए। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने निर्धारित परंपराओं के अनुसार व्रत पूर्ण किया। गाज दशमी के अवसर पर घर-परिवार में धार्मिक माहौल बना रहा और महिलाओं ने परंपरा एवं आस्था के साथ पर्व मनाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने तलाई बनाकर किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में महिलाओं ने किया गाज दशमी का व्रत, मांगी परिवार की खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में महिलाओं ने विधि विधान से किया गाज दशमी का पूजन।