श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। प्रदेश सरकार द्वारा गंगा दशमी से पर्यावरण दिवस 5 जून तक प्रदेश भर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा जागरूकता के प्रयास किए जा रहें है। भाजपा संगठन द्वारा भी संगठन के लोगों को अभियान की सफलता की जिम्मेदारी दी जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता कुंभाराम सिद्ध को बीकानेर देहात के लिए जिला समन्वयक बनाया गया है। बीकानेर शहर समन्यवक गोपाल गहलोत, जिला संयोजक कैलाश विश्नोई व मोतीलाल हर्ष का दायित्व दिया गया है। कुंभाराम सिद्ध ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना उद्देश्य है। जिससे वे जल स्त्रोतों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे और जल संरक्षण में सहायक बने। वहीं पेड़ लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। सिद्ध ने बताया कि पानी की समस्या पूरे भारत वर्ष में विकट हो रही है और ऐसे में राजस्थान की जल संचयन परंपरा एक मिसाल है, इसे यहां के लोगों को ही फिर से सहजते हुए मनोयोग से अपनाने की जरूरत है। सिद्ध ने संगठन पदाधिकारियों का आभार जताया और पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करने की बात कही।
जल संरक्षण जन अभियान के प्रयासों को मिलेगी गति, भाजपा ने बनाए जिला समन्वयक व जिला संयोजक, सिद्ध को मिली जिम्मेदारी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। प्रदेश सरकार द्वारा गंगा दशमी से पर्यावरण दिवस 5 जून
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। प्रदेश सरकार द्वारा गंगा दशमी से पर्यावरण दिवस 5 जून
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।