श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव 2026 लगातार प्रतिदिन रोचकता बढ़ती जा रही है। कल शाम को 5 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा और उससे पहले बुधवार सुबह विकास मंच द्वारा पैदल रैली निकाली जाएगी। 35 वार्डों में निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में डटे और बड़ी पार्टियों से लोहा ले रही विकास मंच के युवा कल विशाल रैली के बाद आमसभा में शामिल होंगे। मंच के प्रवक्ता एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे नेहरू पार्क कालू बास में सभी सेवादार व समर्थक एकत्र होंगे। यहां से पैदल रैली के रूप में मुख्य बाजार से होते हुए घूमचक्कर होकर शहीद हेमू कालानी पार्क पहुंचेगे। जहां मंच के बैनर तले एक आमसभा का आयोजन होगा, जिसमें मंच द्वारा शहर के प्रति अपनी प्रतिबद्धतता प्रकट की जाएगी।
कल सुबह विकास मंच निकालेगा रैली, होगी आमसभा, सेवादारों ने की तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव 2026 लगातार प्रतिदिन रोचकता बढ़ती जा रही है।
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव 2026 लगातार प्रतिदिन रोचकता बढ़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।