श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 16 मार्च 2026। कस्बे में गणगौर पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल है। घरों में धूमधाम से गणगौर के आयोजन मनाए जा रहें है। आगामी 20 मार्च को कस्बे के ओसवाल पंचायत भवन में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रंगारंग गणगौर उत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्री ओसवाल पंचायत द्वारा आयोजित समारोह में महिलाओं व युवतियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क व अल्पाहार की व्यवस्थाएं की गई है। समारोह में नृत्य प्रतियोगिता, वेशभूषा प्रतियोगिता व गणगौर ईसरजी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नृत्य प्रतियोगिता में छोटे बालकों के लिए, बालिकाओं के लिए, महिलाओं के लिए सिंगल व ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां दी जाएं। आयोजकों ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम 15 प्रविष्टियों को ही शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक हेमराज भादानी, सहसंयोजक लक्ष्मीपत भादानी ने बताया कि भव्य कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारियां चल रही है। इच्छुक प्रतिभागी 8764391551 व 9680593297, 9414428928 पर संपर्क कर पंजीयन करवाया जा सकता है।
20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 16 मार्च 2026। कस्बे में गणगौर पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 16 मार्च 2026। कस्बे में गणगौर पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह का माहौल
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।