श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2026। आजकल महंगे मोबाइल का शौक रखने वाले युवा कई बार आपराधिक हरकतें करते हुए जिले भर में पकड़े जा रहें है।
गुरूवार को मुख्य बाजार में टैक्सी स्टैंड पर 6 युवक मोबाइल किश्त की बात को लेकर झगड़ पड़े और गाली गलौच करते हुए एक दूसरे से मारपीट करने पर उतारू हो गए। झगड़े की सूचना मिलने पर ड्यूटी ऑफिसर एसआई रतनलाल पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने झगड़ा फसाद कर रहें 30 वर्षीय रतनगढ़ निवासी मेजर खां, गांव जेतासर निवासी एक ही परिवार के पांच युवक 23 वर्षीय बबूल, 23 वर्षीय कालूराम, 25 वर्षीय मुकेश, 22 वर्षीय विकास और 20 वर्षीय राजू सांसी से समझाईश का प्रयास किया। एसआई रतनलाल ने बताया कि आपस में झगड़ रहें सभी युवकों से समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माने तो इन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
महंगे मोबाइल की किश्त भरने की बात पर मचाया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2026। आजकल महंगे मोबाइल का शौक रखने वाले युवा कई बार
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2026। आजकल महंगे मोबाइल का शौक रखने वाले युवा कई बार
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।