श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल ने रविवार शाम को 2 युवकों को गिरफ्तार कर 4 किलो से अधिक अवैध गांजा पकड़ने की कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस मतगणना की तैयारी में व्यस्त थी तभी तस्करों ने इसका लाभ उठाते हुए अवैध गांजा पार करने की रणनीति बनाई परंतु गश्त के दौरान दो युवक एसआई मोहनलाल के हत्थे चढ़ गए। एसआई मोहनलाल ने बताया कि रविवार शाम गश्त के दौरान पुलिस ने एनएच-11 पर बेनीसर के निकट स्थित एक होटल के पास कार्रवाई करते हुए 32 वर्षीय अमित ठाकुर निवासी गंगाशहर व 30 वर्षीय अर्जुन यादव निवासी मधुबनी, बिहार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ा और अमित के कब्जे से 1.812 किलोग्राम तथा अर्जुन के कब्जे से 2.954 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सीआई कश्यपसिंह राघव कर रहें है। थानाधिकारी ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश कर 20 तक रिमांड पर ले लिया है।
2 युवकों को गिरफ्तार कर 4 किलो से अधिक अवैध गांजा पकड़ा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल ने रविवार शाम को 2
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल ने रविवार शाम को 2
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।