श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। बीदासर रोड पर कुछ देर पहले दो मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आमने सामने भिड़ी जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए व एक चोटिल हुआ है।
बीदासर रोड पर तेजा मंदिर के सामने तेज आवाज के साथ दो बाइकें भिड़ी। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। यहां श्रीडूंगरगढ़ निवासी 20 वर्षीय गोविंद पुत्र भगवानाराम तथा सालासर निवासी 22 वर्षीय प्रेमचंद पुत्र तिलोकाराम गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं सालासर निवासी 16 वर्षीय कैलाश पुत्र प्रकाश भी चोटिल हुआ है। तीनों को आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादारों ने एंबुलेंस में उपजिला अस्प्ताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया है और चोटिल का ईलाज जारी है।
आमने-सामने भिड़ी दो मोटरसाइकिलें, दो गंभीर घायल युवकों को किया रेफर, एक हुआ चोटिल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। बीदासर रोड पर कुछ देर पहले दो मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2026। बीदासर रोड पर कुछ देर पहले दो मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।