श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। सेरूणा थाने में गुरूवार को चार अलग अलग कार्रवाइयों में चार व्यक्तियों को तथा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दो अलग अलग कार्रवाइयों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
सेरूणा थाने के एएसआई महेंद्रसिंह ने दो वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया। महेंद्रसिंह ने बताया कि देराजसर निवासी राजूराम सांसी व सूडसर निवासी गोपालसिंह राजपूत को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
इसी थाने के थानाधिकारी इमीचंद ने टेऊ निवासी पंकज और एएसआई पूर्णमल ने बींझासर निवासी पूर्णाराम को समझाईश के बाद भी नहीं मानने पर शांतिभंग में पकड़ा व शांति व्यवस्था के लिए पाबंद करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल गणेशाराम ने बापेऊ निवासी आरोपी कुंभाराम को व एएसआई राजकुमार ने बाडेला निवासी रामेश्वरलाल को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांति के लिए पाबंद करवाया।
दो वारंटियों को पहुंचाया जेल, 4 व्यक्तियों को पकड़ा शांतिभंग में, पढें पूरी खबर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। सेरूणा थाने में गुरूवार को चार अलग अलग कार्रवाइयों में
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2026। सेरूणा थाने में गुरूवार को चार अलग अलग कार्रवाइयों में
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।