कल होगा धीरेदसर चोटियान में विशाल रक्तदान शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान के ग्राम पंचायत भवन में सुबह 9 बजे विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शहीद बजरंगलाल चोटिया के 18वें शहादत दिवस पर श्रद्धाजंलि सभा से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसी के साथ ग्राम पंचायत भवन में ही सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित होगा। जांच शिविर में जीवन रक्षा हॉस्पिटल के प्रसिद्ध फिजिशन डॉ राकेश कुमार की सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी। वहीं शिविर में रोगियों को परामर्श, बीपी जांच, शूगर जांच, खून की कमी की जांच पूरी तरह से नि:शुल्क मिल सकेगी। आयोजक मंडल ने उत्साही युवाओं से रक्तदान करने व ग्रामीणों से चिकित्सा जांच शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
सूडसर, ऊपनी व शेरूणा में कल होंगे जनसेवा शिविर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत जिले के सभी गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर 26 से 28 सितम्बर तक तीन दिवसीय विशेष जन सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ के सूडसर, ऊपनी और शेरूणा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर निशान्त जैन ने बताया कि शिविरों में निस्तारित होने वाले प्रकरणों को पूर्व में ही चिन्हित कर अग्रिम दल द्वारा मौके पर जांच की जाएगी, जिससे शिविर दिवस पर अधिकतम प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। उपखण्ड स्तर पर शिविर प्रभारी संबंधित उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार तथा सह-प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से कल शनिवार के लिए दो जरूरी खबरें:-
कल होगा धीरेदसर चोटियान में विशाल रक्तदान शिविर। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान के ग्राम
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• कल होगा धीरेदसर चोटियान में विशाल रक्तदान शिविर। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान के ग्राम
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।