श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के चुनावों में अब हर दिन रोचक खबरें निकल कर सामने आ रही है। जिससे चुनावी चर्चा व रोचकता बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम को जहां पहले श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक एवं चुनाव को लीड कर रहे मंगलाराम गोदारा ने कस्बे के 31 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के टिकट फाईनल हो जाने का दावा किया गया था। वहीं इस दावे की खबरें प्रकाशित होने के कुछ ही देर में कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने इसका खंडन करते हुए अभी तक किसी भी व्यक्ति का टिकट फाईनल नहीं होने की बात कही है। सिहाग ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा इस बार नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को पहले क्यूआर कोड से अपने आवेदन करने को कहा गया है। चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अपने आवेदन पार्टी को देने के बाद जयपुर स्तर पर उन आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी एवं बाद में सभी जिला स्तर पर जिला कमेटियों को भेजी जाएगी। उसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओं के आवेदनों की स्थानीय सर्वे के अनुसार पुन: स्क्रूटनी की जाएगी एवं उसके बाद जिला कमेटी द्वारा पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। उन पर्यवेक्षकों द्वारा ही मजबूत प्रत्याशियों की टिकटें फाईनल की जाएगी। अभी टिकटें फाईनल करने का दावा करना गलत है एवं भ्रामक है। अभी तो पोर्टल पर आवेदन जारी है एवं कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता अपने आवेदन कर सकते है। सिहाग ने बताया कि कांग्रेस द्वारा इस बार किसी भी प्रकार की दावेदारी को चुनाव में मजबूती के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
कांग्रेस टिकटों के दावे में टविस्ट, जिलाध्यक्ष ने किया टिकट फाईनल होने के दावे का खंडन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के चुनावों में अब हर दिन रोचक खबरें
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के चुनावों में अब हर दिन रोचक खबरें
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।