श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव धनेरू की रोही में स्थित एक ढाणी में घुसकर एक विवाहिता से बदसलूकी करने, उसके दो नागालिक बच्चों का अपहरण करने, दो के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर देने और मोबाइल व 23 हजार रूपए छीन लेने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।
गांव धनेरू में 21 वर्षीय विवाहिता बुधीदेवी पत्नी बाबूलाल मेघवाल ने सांडवा निवासी श्रवणराम, मदनलाल, जगदीश, ओमप्रकाश और कालूराम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे पीड़िता अपने बच्चों के साथ सो रही थी, आरोपी जबरन उसकी ढाणी में आए व बदसूलकी करने लगे। शोर सुनकर मौके पर आए पड़ौसियों द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी उसके 4 साल के बेटे व 6 साल की बेटी को अपहरण कर ले गए व ढाणी को रात को जलाने की धमकी दी। पीड़िता एक बच्चे के साथ पड़ौसी ढाणी में गई और अपने भाई ताराचंद को फोन कर घटना की जानकारी दी। ताराचंद अपने साथ टीकूराम को लेकर वहां पहुंचा। तभी अरोपी पुन: उसकी ढाणी में आए व दोनों के साथ मारपीट की। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंची तो उसका भाई लहूलुहान बेहोश पड़ा था। पीड़िता बीच-बचाव करने लगी तो आरोपियों ने उसे गालियां दी और मारपीट करते बदसलूकी की। आरोपियों ने उसके भाई की जेब से 23,360 रुपए निकाल लिए और चोटिल हुए टीकूराम का मोबाइल फोन छीन लिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मुकेश कुमार को सौंप दी है।
ढाणी में घुसकर महिला से बदसलूकी करने, बच्चों का अपहरण करने, भाई सहित दो को लहूलुहान करने के आरोप में 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव धनेरू की रोही में स्थित एक ढाणी
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव धनेरू की रोही में स्थित एक ढाणी
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।