श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2026। ट्रेक्टर की टक्कर से घर का गेट तोड़कर घर में घुसने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बाप बेटों के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने बताया कि देराजसर निवासी मांगीलाल व सांवरदास पुत्र हड़मानदास ने इसी गांव के निवासी गीधदास स्वामी व उसके बेटे ओमदास व रामेश्वरदास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से करीब 10 माह पहले उनकी बोलचाल हुई और उसी की रंजीश में आरोपी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से 11 बजे के बीच ट्रेक्टर लेकर आए व ट्रेक्टर की टक्कर से उसके घर का गेट तोड़कर जबरदस्ती घर में घुसे। आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट की जिससे हड़मानदास सहित दोनों बेटों को चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंप दी है।
ट्रेक्टर की टक्कर से गेट तोड़कर घुसे घर में, की मारपीट, बाप-बेटों के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2026। ट्रेक्टर की टक्कर से घर का गेट तोड़कर घर में
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2026। ट्रेक्टर की टक्कर से घर का गेट तोड़कर घर में
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।