श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। रविवार सुबह क्षेत्र में बिजली कटौती की एक और खबर विभाग द्वारा दी गई है। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 132 केवी जीएसएस कितासर पर जरूरी रखरखाव के लिए शटडाउन लिया जाएगा। जिससे निकलने वाले 33केवी फीडर कितासर, बिग्गाजी, धीरदेसर चोटियान व अमृतवासी की आपूर्ति बाधित होगी। इससे बिग्गा, कितासर, धीरदेसर चोटियान, बिग्गाबास रामसरा, अमृतवासी, शीतलनगर गांव और इन गांवो की रोही कटौती से प्रभावित होंगे। वहीं रविवार सुबह 220केवी जीएसएस बादनूं में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सांवतसर व गोगाना जीएसएस से होने वाली सप्लाई बाधित होगी। इससे रोही सूडसर व सांवतसर के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। ये सूचना पढ़ने के बाद पाठकगण इन गांवो के ग्रामीणों व किसानों तक जरूर पहुंचाएं जिससे लोग कटौती से होने वाली परेशानी से बच सकें।
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में कल सुबह आधा दर्जन से अधिक गांवों व रोही होगी बिजली कटौती
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। रविवार सुबह क्षेत्र में बिजली कटौती की एक और खबर
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2026। रविवार सुबह क्षेत्र में बिजली कटौती की एक और खबर
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।