1- ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण व किसान परेशान, नया ट्रांसफार्मर लगाने पर बनी सहमति श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर शिवदानसिंह ग्राम पंचायत के सातों बासों और आसपास के कृषि कनेक्शनों को विद्युत आपूर्ति देने वाले जीएसएस पर लगा 5 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जल जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर जलने के एक दिन बाद भी विभागीय अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों और किसानों में नाराजगी देखने काे मिली। इस बीच आरएलपी के नेता डॉ. विवेक माचरा के नेतृत्व में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और किसान जीएसएस पहुंचे तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों से समस्या के त्वरित समाधान की मांग की। मौके पर एईएन हर्ष वैष्णव, जेईएन दिनेश कुमार शर्मा और जेईएन ज्योति यादव से वार्ता की गई। साथ ही उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर भी बातचीत कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी गई। वार्ता के दौरान विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि नया ट्रांसफार्मर तत्काल प्रभाव से स्थापित कर अगले दिन तक विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा, जिस पर सहमति बनी। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय पर बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
2- फॉलोअप शिविर में जीएसएस की दीवार बनाने की मांग। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धनेरू में मंगलवार को आयोजित फॉलोअप शिविर में जीएसएस की दीवार बनाने की मांग की गई है। गांव के युवा नेता आईदान पारीक ने बताया कि धनेरू में बने 33 केवी बिजली घर की चारदीवारी पूरी तरह से गिर गई है। यहां बेसहारा पशुओं का जीएसएस में घुसने का खतरा बना रहता है, और कभी भी हादसा हो सकता है। इसी के साथ जीएसएस में स्नान घर व शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है। ग्रामीणों ने तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए 33केवी जीएसएस धनेरू में चारदीवारी व शौचालय बनवाने की मांग की गई है। सरपंच मोहन स्वामी, पूर्व सरपंच कालूनाथ सिद्ध, भंवरनाथ, रिगताराम भाकर, तेजाराम नायक, भजननाथ, भगवानाराम रेवाड़, हरनाथ, सीताराम, रामगोपाल, रामलाल, लेखराम, भंवरनाथ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।
गुरु पूर्णिमा पर हनुमान धोरा मंदिर में होगा गुरु पूजन, भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कल हनुमान धोरा मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गुरु वंदना एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में शामिल होंगे। आयोजन के समापन पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की खास खबरें एकसाथ
1- ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण व किसान परेशान, नया ट्रांसफार्मर लगाने पर बनी सहमति श्रीडूंगरगढ़
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• 1- ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण व किसान परेशान, नया ट्रांसफार्मर लगाने पर बनी सहमति श्रीडूंगरगढ़
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।