ग्रामीण सेवा शिविर का फॉलोअप शिविर मंगलवार से
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत फॉलो अप शिविरों का आयोजन मंगलवार से किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन)  उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि मंगलवार को बीकानेर के जालवाली और बदरासर, लूणकरणसर के गारबदेसर और कालू, श्रीडूंगरगढ़ के कल्याणसर नया, कोलायत-हदा के कोलायत, बज्जू के कोलासर पश्चिम, पूगल के पूगल, छत्तरगढ़ के तीन आरजेडी (संसारदेसर) खाजूवाला के माधो डिग्गी और नोखा के नोखा गांव ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

गुसांईसर बडा में नखत बन्ना धाम पर आज होगा विशाल जागरण और भण्डारा
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गुसांईसर बडा में नखत बन्ना धाम में आज शाम भभूता सिद्ध व नखत बन्ना के नाम विशाल जागरण और भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। कार्यक्रम में गायक मुकेश लोहरा और नितीन कबीर कनवाननी भक्ति प्रस्तुतियां देंगे। पूजा-अर्चना का दायित्व पूजारी नानूराम गोदारा संभालेंगे। आयोजन में आने वाले अति​थियों का स्वागत तुलछीराम गोदारा करेंगे। नखत बन्ना धाम के समस्त भक्तगण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए है। वहीं जागरण साथ भण्डारे का भी आयोजन है।