श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी बाप व दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में 23 फरवरी को दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गांव जाखासर नया से गिरफ्तार किया। एसआई राजेंद्र ने बताया कि आरोपी जाखासर नया निवासी नरपत सिंह पुत्र गोविंदसिंह व उसके बेटे ईश्वरसिंह और शीशपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इसी मामले में एक आरोपी शेरसिंह पुत्र दीवानसिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। विदित रहें 23 फरवरी 2026 को अजीतसिंह पुत्र मालमसिंह निवासी झंझेऊ ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी अपने माता पिता की इकलोती संतान है। पत्नी के पिता की मृत्यु के बाद वह अपने पुत्र सुरेंद्र के साथ अपनी माँ के पास गांव जाखासर रहती है। 22 फरवरी की रात आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुसकर परिवादी की पत्नी व बेटे सुरेंद्र पर हमला कर दिया। जिसमें सुरेंद्र गंभीर घायल हुआ था।
माँ-बेटे पर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी बाप-बेटे गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमले के मामले
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमले के मामले
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।