श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2026। अपने गांव के ही मंदिर में दर्शन करने गए एक युवक की मंदिर के बाहर से अज्ञात चोर ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली।
परिवादी गांव बेनीसर निवासी 39 वर्षीय मुन्नीनाथ पुत्र किशननाथ सिद्ध ने पुलिस को बताया कि वह 22 फरवरी की रात करीब 9.45 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर गांव बेनीसर रेलवे स्टेशन के पास स्थित हनुमानजी मंदिर दर्शन करने गया था। वह मंदिर से वापस बाहर निकला तो मंदिर के आगे ही खड़ी उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। परिवादी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और पुलिस से मोटरसाइकिल बरामद करवाने की मांग की है। पुलिस ने जांच हैड कांस्टेबल सरिता को दी है।
मंदिर में गए युवक की बाहर से मोटरसाइकिल ले गए चोर, पुलिस ने शुरू की जांच
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2026। अपने गांव के ही मंदिर में दर्शन करने गए एक
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2026। अपने गांव के ही मंदिर में दर्शन करने गए एक
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।