श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। जमीन विवाद के मामले दिन दुनी और रात चौगुनी गति से घर परिवार की सीमाएं लांघ कर कोर्ट कचहरी में पहुंचने लगे। जहां भाई भाई के खिलाफ कोर्ट में खड़े नजर आ रहें है।
सेरूणा थाना क्षेत्र में पूनरासर निवासी हुणताराम पुत्र मोखमराम जाट ने इसी गांव में रहने वाले अपने भाई भानीराम, उसके बेटे हरिराम, रमेश, भागीरथ, व तोलाराम पुत्र गणेशाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 27 जून 2026 को आरोपी एकराय होकर उसके हिस्से की जमीन पर नाजायज रूप से आए व उसकी झोंपड़ी को हटा दिया। उसकी जमीन पर लगी तारबंदी उखाड़कर ले गए। आरोपियों ने परिवादी को खेत में आने पर जान से मार देने की धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गोकुलचंद को दी गई है।
तारबंदी उखाड़ कर ले गए और दी मारने की धमकियां, भाई भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। जमीन विवाद के मामले दिन दुनी और रात चौगुनी गति
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2026। जमीन विवाद के मामले दिन दुनी और रात चौगुनी गति
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।