श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। डेढ़ माह बाद जरिए इस्तगासा चोरी का एक मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
कस्बे के कालूबास निवासी हरिओम पुत्र विजयराज जाट ने अज्ञात चोर के खिलाफ जरिए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई 2026 की रात सभी परिवारजन छत पर सो रहें थे। रात करीब 2.30 बजे परिवादी की माँ व भाई को नीचे मकान में हलचल महसूस हुई। जब परिवादी उठकर नीचे गया तो नीचे सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर उसकी बहन की अटैची में रखे सोने के झूमके, सोने की गलसरी, चोने के पांच नग फुलड़े व 300 ग्राम चांदी की पायल, चांदी की तागड़ी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।
डेढ़ माह बाद जरिए इस्तगासा चोरी का मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। डेढ़ माह बाद जरिए इस्तगासा चोरी का एक मामला श्रीडूंगरगढ़
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। डेढ़ माह बाद जरिए इस्तगासा चोरी का एक मामला श्रीडूंगरगढ़
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।