श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। एक गाड़ी मालिक ने थाने पहुंच कर उसके ड्राइवर से उसकी गाड़ी मांगकर ले जाने और अब लौटाने से मना करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी रामूराम प्रजापत ने सत्तासर निवासी बजरंगसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पिकअप गाड़ी की सार संभाल ड्राइवर बीरबल खांन करता है। आरोपी बाजरी व खल ले जाने के लिए किराए पर पिकअप ले जाने का कहकर ड्राइवर से गाड़ी ले गया। जब वह गाड़ी लेकर वापिस नहीं आया। परिवादी ने आरोपी से गाड़ी का पूछा तो वह टाल मटोल करता रहा और बाद में आरोपी ने उसे बीरबल को विश्वास में लेकर गाड़ी लेने व नहीं लौटाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भंवरू खां को सौंप दी है।
ड्राइवर से गाड़ी ले गया और लौटाने से किया इंकार, मालिक ने थाने पहुंच करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। एक गाड़ी मालिक ने थाने पहुंच कर उसके ड्राइवर से
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। एक गाड़ी मालिक ने थाने पहुंच कर उसके ड्राइवर से
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।