श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 01 सितंबर 2026। बाबा रामदेव रामा सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से संघ की रामदेवरा पद यात्रा की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय रामदेव कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई व
कथा में मंगलवार दोपहर 2 बजे भक्तिभाव के साथ कथा शुरू होगी। आडसर बास के रामदेव नगर में स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली इस कथा में कथावाचक संतोषसागर महाराज कथा वाचन करेंगे। पांच दिवसीय इस आयोजन के दौरान भजन संध्या के आयोजन भी होंगे। 1 सितंबर को भूमिका पांड्या, 2 सितंबर को हनुमान कुदाल तथा 3 सितंबर को डी.सी. धारीवाल इन भजन संध्याओं में भजनों की प्रस्तुति देंगे।
समिति की ओर से समस्त भक्तगण, कस्बेवासियों को आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया गया है। समिति द्वारा कथा को लेकर व्यवस्थाओं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।
भक्ति भावों के साथ शुरू होगी रामदेव कथा, 5 सितंबर तक चलेगा आयोजन, होगी तीन दिन भजन संध्या भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 01 सितंबर 2026। बाबा रामदेव रामा सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से संघ
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 01 सितंबर 2026। बाबा रामदेव रामा सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से संघ
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।