श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2026। रात 10 बजे अपने परिवार के साथ खाना खा रहें घर मालिक के साथ नशे में धुत घर में घुसे आरोपियों ने मारपीट करते हुए सिर फोड़ दिया। परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच मामला दर्ज करवाया है।
मोमासर बास निवासी कालूराम पुत्र सागरमल वाल्मिकी ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च की रात करीब 10 बजे वह अपने घर में खाना खा रहा था। घर में उसकी पत्नी, माँ बच्चे मौजूद थे। तभी सनी व किशन पुत्र धमेंद्र, कालू पुत्र बिरजुराम नशे में धुत आए और गंदी गालियां देने लगे। परिवादी ने मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से कुल्हाड़ी लेकर आए और परिवादी के घर में घुस गए। आरोपियों ने मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया, उसकी माँ ने बीच बचाव किया तो उसके भी सिर पर वार किया। जिससे वह नीचे गिर गई तो पूजा ने उनके गले से सोने के फुलड़े छीन लिए। पत्नी ने बीचबचाव किया तो उसकी लज्जा भंग करते हुए मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम करेंगे।
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2026। रात 10 बजे अपने परिवार के साथ खाना खा रहें
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2026। रात 10 बजे अपने परिवार के साथ खाना खा रहें
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।