श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2026। मतदान दिवस पर शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। दिनभर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और मतदान का निरीक्षण करते हुए मतदान शांतिपूर्ण करवाने की जिम्मेदारी निभाई। लोकतंत्र के पर्व में उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने शहरवासियों का आभार जताया। मित्तल ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शहर के मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को सराहनीय बताते हुए सभी मतदाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मित्तल ने बताया कि 6 बजे मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने पर सभी मतदान दलों ने ईवीएम लॉक कर पॉलिटेक्निक कॉलेज, बीकानेर के लिए रवाना हो गई है। मित्तल ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण भी किया। वहीं एआरओ व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, एरिया मजिस्ट्रेट तहसीलदार बज्जू जितेंद्रसिंह, नायब तहसीलदार रमेशसिंह चौहान, 8 सेक्टर ऑफिसर्स ने बूथों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने अलर्ट मोड पर रहकर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाया।
दिनभर अलर्ट मोड पर रहा प्रशासन, निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने जताया जनता का अभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2026। मतदान दिवस पर शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2026। मतदान दिवस पर शुक्रवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।