श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जन जन तक अपनी पहुंच कायम कर चुका श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लगातार क्षेत्रवासियों की मदद का सेतु भी बन रहा है। क्षेत्र में अनेक लापता लोगों की खबर का प्रकाशन टाइम्स में परेशान परिजनों के हितार्थ किया जाता है। साथ ही क्षेत्र के नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रकाशित चित्र से लापता का मिलान कर दिए गए नम्बरो पर सूचना देने का कार्य करते है। आज सुबह धीरदेसर चोटियान निवासी 14 वर्षीय किशोर रणजीत सिंह की खबर का प्रकाशन होने व वायरल होने के तुंरन्त बाद किशोर के परिजनों को उसके मिलने की सूचना दे दी गयी। परिजन किशोर को लिवाने सूडसर रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए रवाना हो गए है। परिजनों ने टाइम्स का खूब आभार जताया।
टाइम्स में खबर वायरल होने के साथ ही मिला किशोर, परिजनों ने जताया आभार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जन जन तक अपनी पहुंच कायम कर
E
Editor
14 अक्टूबर 2026, 11:59 दोपहर
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जन जन तक अपनी पहुंच कायम कर
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।