श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को सिरोही जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 4 जुलाई 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा रिफाइनरी सहित विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई है। मंत्रिमण्डल सचिवालय से जारी आदेश के अनुसार विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को सिरोही जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे सिरोही जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। सुथार ने जिला प्रशासन से वार्ता कर जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने की बात कही। सुथार ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में सभी जिला मुख्यालय वर्चुअल जुड़ेंगे व समारोह में शामिल होंगे।
पीएम के कार्यक्रम में राज्य सरकार का सिरोही जिले के मुख्य कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करेंगे सुथार, मिली जिम्मेदारी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को सिरोही
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2026। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार को सिरोही
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।