श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2026। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित 70वीं जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में राउमावि सुरजनसर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 छात्र वर्ग में जिला विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में सुरजनसर की टीम ने राउमावि भलुरी को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में भी राउमावि सुरजनसर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया। दोनों वर्गों में खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। वहीं बींझासर में आयोजित रग्बी खेल में भी स्कूल की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा व एक खिलाड़ी गजानंद स्वामी का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश व टीम प्रभारी बनवारी लाल, ईश्वर सिंह, राकेश, अजय सिंह एवं सरिता ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानाचार्य संदीप कुमार पायल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी है। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा सहित गांव के खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।
