श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। बीएसटीसी के छात्र व छात्राएं अपनी तैयारी को पुख्ता करने के लिए भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में आयोजित हो रहें नि:शुल्क मेगा टेस्ट सीरीज में शामिल हो सकते है। विद्यार्थी कल रविवार, 10 मई की सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित इस नि:शुल्क टेस्ट परीक्षा में बैठकर अपने विषयों का सही आंकलन कर सकते है।
एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि इस मेगा टेस्ट सीरीज का नि:शुल्क आयोजन कर विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का आंकलन करने का अवसर दिया जा रहा है। कोई भी विद्यार्थी भैरूंजी मंदिर गली मैन मार्केट में स्थित एकेडमी परिसर में कल समय पर पहुंचकर इसका लाभ ले सकते है। परीक्षा में बीकानेर जिले का कोई भी छात्र या छात्रा शामिल हों सकेंगे। बता देवें आगामी 20 मई को बीएसटीसी की परीक्षा होगी और उससे पहले विद्यार्थियों की सहायता के लिए एकेडमी द्वारा कल दूसरे व 17 मई को तीसरे टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। वहीं संपूर्ण सीरीज में टॉप रहने वाले प्रथम 10 विद्यार्थियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह टेस्ट सीरीज जिले भर के सभी विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क आयोजित की जाएगी। वहीं अधिक जानकारी के लिए छात्र 8104531404 से संपर्क कर सकते है।
बीएसटीसी परीक्षा की तैयारी पुख्ता करें भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के साथ, कल होगा दूसरा नि:शुल्क मेगा टेस्ट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। बीएसटीसी के छात्र व छात्राएं अपनी तैयारी को पुख्ता करने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। बीएसटीसी के छात्र व छात्राएं अपनी तैयारी को पुख्ता करने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।