श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2026। वन विभाग ने घूमचक्कर के पास जमीन देने और यहीं रोडवेज बस स्टैंड बनाए जाने के प्रस्ताव पर लंबी कार्रवाई पूरी कर ली, परंतु गत दिनों से अलग अलग स्थानों पर विचारानार्थ बस स्टैंड का निर्माण फिर ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है।
व्यापार मंडल श्रीडूंगरगढ़ के सदस्यों ने बढ़ते शहर में बस स्टैंड का निर्माण करवाने के लिए आवाज उठाई है। मंडल सदस्यों ने रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण घूमचक्कर सर्किल के आसपास ही करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में सदस्यों ने गुरूवार को सीएम के नाम ज्ञापन दिए। व्यापार मंडल के मौजिज सदस्य व पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व विधायक सेवा केन्द्र के उनके सहायक को ज्ञापन दिए है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुन्दर पारीक, महामंत्री संजय करनाणी, कन्हैयालाल सोमानी, चांदरतन सोमानी, मघराज सोमानी, सम्पत पुरोहित, सुरेश सोमानी, बिहारी राठी, पवन मूंदड़ा, मोहनलाल मूंधड़ा, श्यामसुन्दर मूंदड़ा, राधेश्याम सोमानी, बनवारी नाई, मुन्ना मूंदड़ा सहित अनेक व्यापारी शामिल रहें।
