राधा जन्मोत्सव पर करणी भवन में होंगी खेल नृत्य की प्रतियोगिताएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधे कृष्णा महिला मंडल की ओर से आज शाम 3 बजे से 6 बजे तक मोमासर बास के करणी भवन में राधा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव के दौरान मंडल द्वारा कार्यक्रम में बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता, भजन, प्रसाद वितरण एवं भागवत प्रश्नोत्तरी के आयोजन किए जाएंगे। वहीं राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर आने वाले बच्चों के लिए विशेष उपहार भी दिए जाएंगे। मंडल सदस्यों द्वारा उल्लास के साथ आयोजन की तैयारियां की जा रही है। मंडल सदस्यों ने बच्चों, किशोरों और अभिभावकों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपने सांस्कृतिक उत्सव से जुड़ने का आग्रह किया है। वहीं बता देवें इस्कॉन श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कालूबास में झंवरों के मंदिर में तथा राधिका सत्संग मंडली द्वारा बिग्गाबास गणेश मंदिर में राधा जन्मोत्सव के आयोजन किए जाएंगे।
कल रवाना होगा श्रीकोडमदेसर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकोडमदेसर पैदल यात्री संघ मित्र मंडल, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से कोडमदेसर भैंरूजी दर्शन के लिए तीसरी फेरी का आयोजन किया जा रहा है। संघ कल दोपहर 3:15 बजे कृष्ण गौशला के पीछे स्थित कोडमदेसर भैरूजी मंदिर, कालू रोड, में दर्शन व पूजा अर्चना कर रवाना होगा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए संघ द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है, वहीं महिलाओं के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं की जाएगी।
श्रीडूंगरगढ़ में होने वाले विशेष आयोजन
राधा जन्मोत्सव पर करणी भवन में होंगी खेल नृत्य की प्रतियोगिताएं। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधे कृष्णा
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• राधा जन्मोत्सव पर करणी भवन में होंगी खेल नृत्य की प्रतियोगिताएं। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधे कृष्णा
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।