श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। नकली नोट मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने से अपडेट खबर आई है। एसआई राजेंद्र कुमार ने टीम के साथ एक आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया व आज उसे कोर्ट में पेश कर 16 जुलाई तक रिमांड पर लिया है।
पढें खबर विस्तार से:-
सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार की टीम ने आरोपी हरिकिशन पुत्र बजरंगलाल ब्राह्मण निवासी श्रीडूंगरगढ़ को सूरत से गिरफ्तार किया। राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे 16 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। विदित रहें पुलिस ने इस मामले में ओमप्रकाश नैण जैतासर व महेंद्र गोदारा धोलिया को 65 लाख रुपए की नोटों की खेप के साथ पकड़ा था। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया।
एसआई राजेंद्र ने सूरत से एक आरोपी को पकड़ा, कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। नकली नोट मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने से अपडेट खबर आई
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2026। नकली नोट मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने से अपडेट खबर आई
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।