श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। मौसम विशेषज्ञों ने 26 से 28 सितंबर तक बरसात की गतिविधियों का अलर्ट जारी किया था और रविवार शाम क्षेत्र सहित पूरे जिले में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ क्षेत्र में बादल जमकर बरसे। श्रीडूंगरगढ़ शहर में 62 एमएम बरसात हुई है। इससे मुख्य बाजार, उपजिला अस्पताल के आस पास, बिग्गाबास, मोमासर बास की गलियों में पानी भर गया। मोमासर बास में एक शादी ब्याह वाले घर में पानी भर गया जिससे भारी असुविधा हुई। पालिका कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी निकासी करवाई। टैंकरों से पानी खाली करवा शादी के घर में एकत्र रिश्तेदारों के लिए राहत का काम किया। वहीं कालूबास व बिग्गाबास में भी एक एक घर में पानी घुस गया और पालिकाकर्मियों ने यहां भी पानी की निकासी करवाई। पालिका एसआई कमल चावरियां ने बताया कि तीन घरों से तत्काल पानी निकासी करवाई गई। वहीं पूरे शहर में जहां भी जलभराव की स्थिति की सूचना मिली बरसात के एक घंटे बाद जलनिकासी करवाई गई। बाजार, बिग्गाबास, उपजिला अस्पताल के पास भरे पानी से शहरवासियों ने खासी असुविधा का सामना भी किया। इस दौरान लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली परंतु अस्पताल में भर्ती मरीज व परिजन भी खासे परेशान हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में भरा एक घर में पानी, पालिका कर्मियों ने पहुंचकर निकासी करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में भी एक घर में घुसा पानी, घर में रहने वाले लोगों को हुई खासी परेशानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज बरसात के दौरान मुख्य बाजार की गलियों में भी खासा पानी भर गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास की गलियां भी जलमग्न हो गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल में भरा पानी, मरीज व उनके परिजन खासे परेशान हुए।