श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 47.90 किलोमीटर लंबाई के सड़क निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इससे क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में वर्षों से लंबित सड़क समस्याओं का समाधान होने के साथ आवागमन भी अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा।
विधायक सेवा केंद्र से जारी प्रेस नोट के अनुसार स्वीकृत कार्यों में 8.50 किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण तथा 39.40 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शामिल है। मिसिंग लिंक के तहत कोटासर से सांवतसर तक 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2.18 करोड़ रुपये तथा सेरूणा से हेमेरा जीएसएस तक 2.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण 86 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार सड़क नवीनीकरण के अंतर्गत लिखमादेसर से मोमासर वाया सतासर (12.80 किमी) पर 2.10 करोड़ रुपये, आडसर पुरोहितान से लाखनसर (6.80 किमी) पर 1.11 करोड़ रुपये, रीड़ी से इंदपालसर-गुसाईंसर (5.00 किमी) पर 82 लाख रुपये तथा बरजांगसर से सोनियासर वाया कुनपालसर (14.80 किमी) पर 2.43 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला हैं। इन कार्यों के पूरा होने से किसानों को अपनी उपज के परिवहन में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों का आवागमन आसान होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों की आम जनता को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध होगी। सारस्वत ने इन कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आभार जताया। वहीं सड़क विकास कार्यों की स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा को 10 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की सौगात, विधायक का जताया आभार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।