श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एसआई रतनलाल, एएसआई सुरेश कुमार व हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने अपने दल के साथ चार अलग अलग कार्रवाइयों में सात युवकों को शांति भंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया व पाबंद किया।
पढें खबर विस्तार से:-
दो भाई आपस में झगड़े, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो सगे भाई आपस में झगड़े और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों में बीच बचाव किया और नहीं माने तो पकड़ कर थाने पहुंचाया। गांव ठुकरियासर में मुन्नीराम व रामधन जाट आपस में उलझ गए। झगड़ा बढ़ गया तो एसआई रतनलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रतनलाल ने दोनों से समझाईश के प्रयास किए परंतु जब वे नहीं माने तो विवाद बढ़ता देख दोनों को शांति भंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांति के लिए पाबंद किया।
देर रात अस्पताल में मचाया हंगामा, दो युवकों को पहुंचाया हवालात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात अस्पताल में दो युवकों ने हंगामा मचाया और पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। युवक एक विवाहिता के ईलाज को लेकर मेडिकल स्टाफ के साथ बदतमीजी से पेश आने लगे, तो मौके पर पहुंचे एएसआई सुरेश कुमार ने बिग्गाबास रामसरा निवासी रामप्रताप व मनीष को शांतिभंग में पकड़ा और हवालात में बंद कर दिया।
विवाहिता के मामले में अनावश्यक दखल देने पर एक युवक अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक विवाहिता के घरेलू मामले में अनावश्यक दखल देने पर एक युवक को पुलिस ने शांति भंग में पकड़ लिया। एएसआई सुरेश कुमार ने कल्याणसर पुराना निवासी मामराज को शांति भंग में पकड़ा व पाबंद किया।
संदिग्ध घूम रहें दो युवकों को किया पाबंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर संदिग्ध रूप से घूम रहें दो युवकों को पुलिस ने शांति के लिए पाबंद किया। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहें लालसर निवासी लालचंद व बजरंग को पकड़ कर थाने पहुंचाया व शांति के लिए पाबंद किया।
अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सात युवकों को शांति भंग में पकड़ा और पहुंचाया थाने
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एसआई रतनलाल, एएसआई सुरेश कुमार व
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एसआई रतनलाल, एएसआई सुरेश कुमार व
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।