श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी की ओर से श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जाएंगी। क्षेत्र में अब श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी दो अलग-अलग पंचायत समितियां हैं।
29 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की बैठक दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। वहीं रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की बैठक शाम 5 बजे रखी गई है। बैठकों में आगामी पंचायत राज चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की जाएगी। बैठकों में पार्टी के जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पार्टी की ओर से सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया है।
पंचायती राज चुनाव को लेकर शुरू हुआ रालोपा की बैठकों का दौर, श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी में जुटेंगे कार्यकर्ता
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने क्षेत्र
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने क्षेत्र
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।