श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2026। बुधवार को उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने पंचायत समिति के सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक ली। जिसमें सभी विभागों द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की गई। शर्मा ने लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने, विभिन्न योजनाओं की प्रोग्रेस रिपोर्ट जांच की। वहीं सभी विभागाध्यक्षों को सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश देते हुए समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। शर्मा ने अधिकारियों को जनहित के मामलों में संवेदनशीलता बरतने व तत्परता से कार्य करने की बात कही।
बैठक में नगरपालिका क्षेत्र में सफाई की स्थिति का निरीक्षण करने, पेयजल विभाग को गर्मियों में आपूर्ति के लिए पूरा प्लान बनाने की बात कही। वहीं स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर, सहित बिजली पानी विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
