श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। कल गुरूवार को हाई स्कूल रोड पर स्थित धनवन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा।
शिविर में प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल कुमार, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी व जनरल फिजिशियन डॉ. लक्ष्मी स्वामी की सेवांए मिल सकेगी। अस्पताल प्रशासक मुन्नीराम बाना ने बताया कि 21 मई, गुरूवार सुबह 8 बजे से 2 बजे तक निशुल्क शिविर आयोजित होगा। जिसमें क्षेत्रवासी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे। अब मरीजों को बीकानेर नहीं जाना पड़ेगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं धनवन्तरी हॉस्पिटल के शिविर में मिल सकेगी। बाना ने बताया कि इसी के साथ अस्पताल में 24 घंटे डिलिवरी व सोनोग्राफी सुविधा सहित इंमरजेंसी सेवाएं भी मिल रही है। क्षेत्र के रोगी असुविधा से बचने के लिए अग्रिम पंजीयन भी करवा सकते है, रोगी या उनके परिजन 01565 222280 पर संपर्क कर सकते है।
ह्रदय रोग, शिशु रोग व जनरल फिजिशियन की प्रसिद्ध विशेषज्ञ सेवांए मिलेगी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। कल गुरूवार को हाई स्कूल रोड पर स्थित धनवन्तरी हॉस्पिटल
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। कल गुरूवार को हाई स्कूल रोड पर स्थित धनवन्तरी हॉस्पिटल
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।