ओवरटेक करते हुए बस ने मारी बाइक को टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात सेरूणा में शिव धोरा के निकट हुई सड़क दुर्घटना में दो घायलों में एक युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। बिग्गा निवासी राजूराम पुत्र श्यामलाल मेघवाल ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भतीजा रामचंद्र पुत्र रेवंतराम मेघवाल व उसके साथ लालाराम पुत्र भूराराम मेघवाल नोखा के जांगलू में मजदूरी का काम करता था। वह रात गांव लौट रहे थे, तभी सेरूणा में एक अज्ञात बस चालक ने तेज गति व लापरवाही से बस चलाते हुए रोंग साइड में आकर ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रामचंद्र ने दम तोड़ दिया व दूसरे का ईलाज अभी भी जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश कुमार को दी है।
झंवर बस स्टेंड पर हुई दुर्घटना में एक टैक्सी चालक घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे कस्बे में झंवर बस स्टेंड के पास एक कार व एक टैक्सी में टक्कर हो गई। जिसमें टैक्सी चालक 45 वर्षीय नूरदीन मोहम्मद घायल हो गय। घायल को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस में सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
हाइवे पर दुर्घटना की दो बड़ी खबरें पढें एकसाथ
ओवरटेक करते हुए बस ने मारी बाइक को टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• ओवरटेक करते हुए बस ने मारी बाइक को टक्कर, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।