किसानों को फार्मर आईडी से मिलेगी खाद और सरकारी सहायता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेती किसानी से जुड़ी एक खास खबरें किसानों के लिए आई है। अब किसानों को खाद और सरकारी योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के जरिए मिलेगा। इस आईडी में किसान और उसकी खेती से जुड़ी पूरी जानकारी होगी। विदित रहें प्रदेश भर में 10 लाख और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी हजारों की संख्या में आईडी बनाया जाना अभी बाकी है। सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी फार्मर आईडी बनाने के लिए पटवारी व ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा भी प्रयास किए जा रहें है। सभी जागरूक किसान भी ये जिम्मेदारी निभाएं और अपने आस पास के किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें।
अब पांचवीं में भी फेल होंगे विद्यार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार ने पांचवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब पांचवीं कक्षा में भी विद्यार्थी फेल हो सकेंगे। इससे पहले यह प्रावधान आठवीं बोर्ड परीक्षा पर लागू था। नए प्रावधान से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब पढ़ना होगा। अगर पढ़ाई में लापरवाही बरती तो वे फेल हो जाएंगे। सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह बदलाव पांचवीं कक्षा की 2026-27 की परीक्षा से लागू होगा। अब तक पांचवीं कक्षा में किसी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता था। केवल पूरक घोषित किया जाता था। इसके बाद पूरक परीक्षा ली जाती और उसमें सभी को उत्तीर्ण कर दिया जाता था। अब पूरक आए विद्यार्थी को उत्तीर्ण होने के लिए जरूरी अंक प्राप्त करने होंगे। वरना उसे पांचवीं कक्षा में ही रोक दिया जाएगा।
आमजन के काम की दो खास खबरें पढें एकसाथ
किसानों को फार्मर आईडी से मिलेगी खाद और सरकारी सहायता। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेती किसानी से
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• किसानों को फार्मर आईडी से मिलेगी खाद और सरकारी सहायता। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेती किसानी से
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।