श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2026। खेत में घुसकर फसल बर्बाद कर झोंपड़ा तोड़ देने और उसमें रखा सामान चोरी करने के आरोप में चार व्यक्तियों पर आरोप लगाते हुए सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है।
परिवादी शीराजराम पुत्र फुसाराम जाट निवासी भादवा, लूणकरणसर ने मोमासर बास निवासी आशीष कुमार, लोडेरा निवासी रामकरण, माणकरासर निवासी मांगीलाल व ईसराराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की दोपहर 1 बजे आरोपी हाथों में हथियार लिए हुए एकराय होकर उसके खेत में नाजायज रूप से घुसे और उसकी काश्त की हुई ग्वार की फसल को ट्रेक्टरों से उजाड़ दी। आरोपियों ने उसके खेत में उपद्रव मचाया और खेत में बनी छान को तोड़ डाला, छान में रखा सामान तिरपाल, चौसंगी, खींप की ढेरियां आदि सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र को सौंप दी है।
खेत में घुसकर मचाया उत्पात, फसल बर्बाद कर तोड़ दी झोंपड़ी, चार पर लगाए आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2026। खेत में घुसकर फसल बर्बाद कर झोंपड़ा तोड़ देने और
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2026। खेत में घुसकर फसल बर्बाद कर झोंपड़ा तोड़ देने और
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।