श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2026। केंद्र और राज्य सरकारी की परिवहन नीतियों, बस बॉडी कोड, परमिट, टैक्स, टोल ओवरलोडिंग कार्रवाई और कथित भेदभाव के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन का आज प्रदेश भर में चक्का जाम रहेगा।
शुक्रवार देर रात राजस्थान की निजी यात्री बस ऑपरेटरों की एसोसिएशन ने 24 जनवरी को राज्यभर में बस चक्का जाम का ऐलान किया। ये कदम संगठन ने आज शनिवार को राज्य भर में सभी श्रेणियों की प्राइवेट बसें पूरी तरह से ठप्प रहने की जानकारी दी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ बस यूनियन के उपाध्यक्ष दिलीपसिंह तंवर ने बताया कि आज सुबह 6 बजे से रात 7 बजे तक यूनियन का चक्का जाम रहेगा। तंवर ने कहा कि बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान द्वारा जो चक्का जाम का निर्णय लिया गया है हम उसका पूरजोर समर्थन करते है। वैवाहिक सीजन व परीक्षाओं के सीजन को ध्यान में रखे हुए स्लीपर बसों को इससे मुक्त रखा गया। आप सभी पाठकगण ध्यान रखें आज यात्रा के लिए रवाना होने से पहले कोई वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए ही घर से रवाना हो, जिससे प्रदेश भर में बंद को देखते हुए आप किसी परेशानी से बच सकें।
श्रीडूंगरगढ़ में आज नहीं चलेगी निजी बसें, रहेगा चक्का जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2026। केंद्र और राज्य सरकारी की परिवहन नीतियों, बस बॉडी कोड,
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जनवरी 2026। केंद्र और राज्य सरकारी की परिवहन नीतियों, बस बॉडी कोड,
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।