श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा लगातार अपराध के दलदल में फंस रहे है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने क्षेत्र के 4 युवकों को नकली नोट छापते हुए गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर स्थित होटल सांवरिया सेठ में युवकों ने कमरा ले रखा था एवं कमरे में प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। इन युवकों से 500-500 के 156 नकली नोट जप्त किये गए है। साथ ही 2 प्रिंटर, 1 कटर, नोट में धागे के रूप में लगाई जाने वाली चमकीली टेप, छोटा कटर व रबडबैंड जब्त किए गए है। युवकों की पहचान श्रीडूंगरगढ़ के आडसर बास निवासी एवं होटल सांवरिया सेठ के संचालक आशीष पुत्र किशनलाल ब्राह्मण, नारायण पुत्र कालूराम ब्राह्मण, हेमासर निवासी श्यामलाल पुत्र पुनाराम मेघवाल, पुंदलसर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर फर्द बनाई गई है एवं कोटगेट थाने में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। कार्यवाही करने वाली टीम में एसआई पवन शर्मा, कांस्टेबल पुनीत कुमार, अशोक , कैलाश, नरेंद्र आदि शामिल रहे।
होटल में कमरा लेकर छाप रहें थे नकली नोट, नकली नोटों के साथ चार युवक गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा लगातार अपराध के दलदल में फंस
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के युवा लगातार अपराध के दलदल में फंस
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।